रायपुर । माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वाटर में शुक्रवार दोपहर नहाने गए दो कक्षा 10वीं के छात्र डूब गए। छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है, जो टाटीबंध स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। दोनों अपने 7-8 दोस्तों के साथ घूमने आए थे और मस्ती में पानी में उतर गए थे।
गहरे पानी में फंसने से दोनों लापता हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो रात तक जारी रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बहाव और गहराई ने छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया।
माना थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन ने जल स्थलों पर सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। इलाके में मातम पसरा है और सफल रेस्क्यू की कामना की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















