छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025: शहीद ASP आकाश राव गिरपुजें सहित 14 बहादुर पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष-2025’ से सम्मानित करने जा रही है। यह अलंकरण समारोह 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह 2025 के लिए 14 पुलिसकर्मियों का चयन किया है। सूची में सबसे ऊपर शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुजें का नाम शामिल है। उनके अलावा एक अन्य शहीद प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र कुमार शोरी (नारायणपुर) भी इस सम्मान के हकदार बने हैं। बाकी सम्मानित पुलिसकर्मी मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा से हैं, जहां उन्होंने जोखिम भरी ड्यूटी में वीरता का परिचय दिया।


सम्मानित पुलिसकर्मियों की पूरी सूची:

शहीद आकाश राव गिरपुजें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – सुकमानिरीक्षक धरम सिंह तुलावी – बीजापुर सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू – बीजापुर

निरीक्षक धरम सिंह तुलावी – बीजापुर सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू – बीजापुर

शहीद प्रधान आरक्षक 308 बीरेन्द्र कुमार शोरी – नारायणपुर

महिला आरक्षक 1257 निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स – नारायणपुर

आरक्षक 1556 विजय पुनेम – बीजापुर

आरक्षक 295 रामेश्वर ओयामी – दंतेवाड़ा

आरक्षक 1286 राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक 1396 समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक 1224 दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक 224 मोहन लाल करटम – दंतेवाड़ा

आरक्षक 1316 संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक 1380 मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स -दंतेवाड़ा

आरक्षक 1232 जामू रामको, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

यह सम्मान न केवल इन बहादुरों की वीरता को सलाम करता है, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान को भी रेखांकित करता है। समारोह में राज्य के उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे।