कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के शक्ति चौक कॉलोनी में सीआरपीएफ कोबरा कमांडो जवान हेमंत सिंह ने शराब के नशे में जमकर हंगामा मचाया। जवान ने बोरिंग चलाने को लेकर पड़ोसी अशोक कुमार के परिवार से विवाद शुरू किया, घर पर पत्थरबाजी की और बाहर निकले परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही 112 और बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लड़ाई शांत कराई और शिकायत दर्ज की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी जवान हेमंत सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी हेमंत सिंह सीआरपीएफ कोबरा यूनिट में पदस्थ हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि एक जिम्मेदार पद पर तैनात जवान द्वारा इस तरह का व्यवहार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर भी सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















