तुरतुरिया दर्शन को जा रही पिकअप पलटने से 1 की मौत, 17 घायल; 5 सिम्स रिफर

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले में तुरतुरिया दर्शन करने जा रहे कैवर्त परिवार के सदस्यों से भरी पिकअप वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को आगे के इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

पिकअप में करीब 30 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा लवन थाने के डोंगरीडीह के पास हुआ। ग्राम भोथीडीह एवं ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) के कैवर्त परिवार के लगभग 30 सदस्य पिकनिक मनाने तुरतुरिया (कसडोल) जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरीडीह के पास पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के अनुसार, टायर फटने से हादसा हुआ है।

गंभीर रूप से घायलों के नाम
कु. प्रिया कैवर्त (20 वर्ष), पिता जोहित लाल, निवासी भोथीडीह
खिलेश कैवर्त (10 माह), पिता परमेश्वर, निवासी भोथीडीह
श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त, पति जोहित, निवासी भोथीडीह
श्रीमती गंगा कैवर्त (28 वर्ष), पति परमेश्वर, निवासी तरौद (थाना अकलतरा)
नितेश कैवर्त (26 वर्ष), पिता अंगद, निवासी भोथीडीह

हादसे में मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त (55 वर्ष), पिता रामलाल, निवासी भोथीडीह (थाना मस्तूरी) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कसडोल अस्पताल पहुंचाया। अन्य घायलों का उपचार कसडोल अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच जारी रखी है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।