कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन 29 मार्च को टीपी नगर स्थित प्रदेश अखबार वितरक संघ कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, सभापति नूतन सिंह ठाकुर और भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया उपस्थित रहेंगे। संगठन के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी आमंत्रित किए गए हैं, जो अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर (शहर), मनोज चौहान (ग्रामीण), कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम कोरबा कृपा राम साहू, पार्षद रवि चंदेल और पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे उपस्थित रहेंगे।
बताया गया कि महासम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















