कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले मजदूर जब साइट पर पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को पैर पर पैर रखकर सोए हुए देखा। बगल में पानी की बोतल भी रखी थी। काफी देर तक लोगों को लगा कि वह आराम कर रहा है। लेकिन जब पास जाकर देखा गया तो युवक की सांसें थम चुकी थीं और नाक से झाग निकला हुआ था।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से आसपास घूमता हुआ देखा गया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि मौत भूख और प्यास से हो सकती है।
मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई और जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की गई है। युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















