झाड़ियों मे लगीआग से कार जलकर खाक, मानिकपुर क्षेत्र में मचीअफरा- तफरी

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास की झाड़ियों में लगी आग ने विकराल रूप लेते हुए कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले झाड़ियों में आग लगी थी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलती हुई पास खड़ी कार तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को घेर लिया और कुछ ही समय में वह जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।