एकलव्य विद्यालय का मॉडल यूथ ग्राम सभा में चयन: 376 छात्रों ने लाइव देखा दिल्ली कार्यक्रम

कोरबा। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम में देशभर के 200 स्कूलों का चयन हुआ, जिसमें कोरबा के पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला शामिल है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व कौशल, जिम्मेदारी निर्वहन और समाज सेवा की भावना विकसित करना है।

विद्यालय के 30 शिक्षकों सहित 376 छात्र-छात्राओं ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम देखा। इस दौरान एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। सितंबर में ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अब विद्यार्थी विद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल यूथ ग्राम सभा में भाग लेकर पंचायती राज व्यवस्था को प्रयोगात्मक रूप से सीखेंगे। विभिन्न कोऑर्डिनेटर इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे।

कार्यक्रम में शिक्षक आकाश,तरुण,विमल,उषा,लक्ष्मी, सुप्रिया,प्रशांत,रश्मि,पीटर,केवल राम,मनमोहन,अशोक, प्रतिभा, मधु, पूजा, शांतनु, पवन, अंजू, मनोज, बलराम, निधि, वर्षा और दीपेंद्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई।