कोरबा। अग्रसेन कन्या महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को आयोजित अनोखी प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों और आमजन को आकर्षित किया। राजनांदगांव के तेजकरण जैन द्वारा संग्रहित विश्व के विभिन्न देशों के सिक्कों व 476 मुद्रा नोटों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिन पर गौवंश की छवि अंकित है।
प्रदर्शनी में गाय के जन्म से मृत्यु तक की यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से दर्शाया गया, साथ ही दुर्लभ सिक्कों का संग्रह भी आकर्षण का केंद्र रहा।
एनएसएस की एम्बेस्डर छात्राओं ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। बच्चों ने इसे सराहते हुए कहा कि इससे गाय के धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की नई जानकारी मिली। तेजकरण जैन अब तक कई प्रदेशों में ऐसी प्रदर्शनियां लगा चुके हैं।
कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य मनोज झा, समाजसेवी रामसिंह अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, राजेंद्र तिवारी, पारस जैन, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
