कोरबा। साइबर अपराध अब समाज की साझा चुनौती बन चुका है। ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में ठग सक्रिय हैं, जो डिजिटल अरेस्ट, फेक प्रोफाइल, हैकिंग, डेटा ब्रीचिंग और फर्जी निवेश लिंक से लोगों को ठग रहे हैं।
कटघोरा टीआई धर्मनारायण तिवारी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को इन खतरों से सावधान रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।
शुरूआत में सरस्वती पूजा-अर्चना हुई, छात्राओं ने सरस्वती वंदना और नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य राजीव जोगी ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों में कृष्णा यदु, नीलेश यदु, हेमलाल यदु शामिल थे।
संचालन वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल और आभार पुष्पक साहू ने किया।
कार्यक्रम में कुमुदिनी राम,कल्पना कुजूर, कमलेश्वरी साहू, सितारा अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शारदा पाल, नानक सिंह राजपूत, चंद्रकुमार श्रीवास, राकेश कश्यप, अनुज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
पुलिस ने सभी से सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
