भिलाईबाजार सड़क को NH-130 से जोड़ने की मांग

कोरबा। कोरबा जिले के भिलाईबाजार क्षेत्र की जर्जर सड़क को सुधारकर बिर्रा, तेंदवाही होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

स्थानीय ग्रामीण प्रदीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने भिलाईबाजार से केसला गंगरई, बिर्रा, तेंदवाही मार्ग की शीघ्र मरम्मत कर इसे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का आग्रह किया है।

ग्रामीण ने बताया कि सड़क की दयनीय स्थिति के बावजूद स्थानीय विधायक को पत्र लिखकर अवगत कराने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस मांग से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और विकास को गति मिलेगी।