कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर समागम रैली का आयोजन किया गया। रैली कोसाबाड़ी चौक से घंटाघर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कोसाबाड़ी चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समापन अवसर पर महापौर ने सभी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई, जिस पर उपस्थितजनों ने अपना विश्वास जताते हुए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
रैली में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, एम.आई.सी. सदस्य ममता यादव, सरोज शांडिल्य, पार्षद पंकज देवांगन, रामकुमार साहू, राकेश वर्मा, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, राजेंद्र तिवारी, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा व बी.पी. त्रिवेदी,जोन कमिश्नर भूषण उरांव व प्रकाश चंद्रा,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, जनसंपर्क अधिकारी रावेंद्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह,सहायक अभियंता लीलाधर पटेल, विपिन मिश्रा,रमेश सूर्यवंशी,वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा,सचींद्र थवाईत,शैलेंद्र नामदेव,अश्वनी दास सहित स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य, महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
