कोरबा। फरसवानी गांव में रामनारायण पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल पंप कर्मचारी राकेश तिवारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। उरगा पुलिस ने आरोपी राकेश श्रीवास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 315 के तहत अपराध दर्ज किया है।
घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे कोरबा-चांपा मार्ग पर हुई। सरपंच जय नारायण बियार, जय नारायण शराफ सहित कई ग्रामीण पंप के सामने खड़े थे।इसी दौरान राकेश श्रीवास वहां पहुंचा और बिना वजह विवाद शुरू कर दिया।
उसने राकेश तिवारी से पूछा कि लोग उसे देखकर क्यों हंस रहे हैं, फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित को सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की पहले भी कई शिकायतें हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















