कटघोरा मिनी स्टेडियम खेत बना, ठेकेदार गायब; खिलाड़ी परेशान

कोरबा। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन से स्वीकृत कटघोरा मिनी स्टेडियम का विकास कार्य ठप हो गया है। ठेकेदार पवन अग्रवाल ने बाउंड्री वॉल और मिट्टी की परत डालने के बाद काम बंद कर दिया।

बारिश के बाद मैदान कीचड़ से भर गया और अब घास-फूस उगने से पूरी तरह खेत बन चुका है। खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप होने से स्थानीय खिलाड़ी परेशान हैं।

पिछले वर्ष खेलों को बढ़ावा देने की स्थानीय पहल पर प्रशासन ने स्टेडियम विकास को मंजूरी दी थी। नगर पालिका परिषद निगरानी कर रही है, लेकिन ठेकेदार को नोटिस जारी करने या वैकल्पिक व्यवस्था करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही।खिलाड़ियों ने पूर्व एसडीएम रोहित सिंह को कई बार शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप और कार्य पूरा करने की मांग जोर पकड़ रही है।