कोरबा। पोंड़ी-उपरोड़ा के मरकीथान प्रांगण में जनपद स्तरीय करमा महोत्सव 2025 धूमधाम से संपन्न हुआ। सात टीमों ने पारंपरिक करमा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।
जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर एवं उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़ ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने कहा कि करमा नृत्य आदिवासी समाज की अमूल्य धरोहर है, जो श्रम, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कलाकारों को लोक संस्कृति के संरक्षण व नई पीढ़ी तक प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया गया।
निर्णायक मंडल ने ताल, लय, समूह समन्वय और पारंपरिक वेशभूषा के आधार पर दर्रापारा एवं कापूबहरा टीमों का चयन जिला स्तरीय करमा महोत्सव के लिए किया। चयनित टीमें अब कोरबा जिला मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम में जनपद सीईओ जयप्रकाश डडसेना, सरपंच सहेत्तर सिंह राज सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















