कोरबा। देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को कटघोरा नगर में भी एकता दौड़ होगी। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में यह आयोजन होगा। इसमें नगर के सभी स्कूलों,छात्रावासों के विद्यार्थियों,विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मियों को शामिल होने के लिए कहा गया है।
बताया गया कि रन फॉर यूनिटी सुबह 7 बजे अग्रसेन भवन कटघोरा से किया जाएगा।
प्रतिभागी यहां से दौड़ की शुरुआत करेंगे, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कटघोरा थाना परिसर में पहुंचेगी। यहीं पर कार्यक्रम का समापन होगा और एक मंचीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















