गोपाष्टमी पर कनबेरी गौधाम में 700 गायों की पूजा-सेवा, गोपाल मोदी बोले- गौसेवा ही ईश्वर सेवा

कोरबा। जिले के कनबेरी स्थित गौशाला में गोपाष्टमी पर 700 से अधिक गायों की सेवा कर उन्हें पकवान दिए गए। उनकी पूजा की गई और योगदान के प्रति नमन किया गया। माधवी देवी अग्रवाल नामक संस्था इस गौशाला का संचालन कर रही है। गोपाष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक जन उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व हमें यह संदेश देता है कि गौसेवा ही ईश्वर सेवा है। गाय हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति और हमारी आस्था का प्रतीक है। गौधाम में इस प्रकार का आयोजन समाज को सेवा, श्रद्धा और संरक्षण का प्रेरक संदेश देता है।

विधायक  प्रेमचंद पटेल ने कहा कि गौसंवर्धन और गौसेवा के कार्य में समाज की भागीदारी ही सच्चे अर्थों में धर्म का पालन हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. राजीव सिंह,अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,नागरमल अग्रवाल,श्याम सुंदर अग्रवाल,शंकरलाल अग्रवाल,जयंत अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,अजय पांडेय,योगेश जैन,रामसिंह अग्रवाल, राकेश नागरमल अग्रवाल,अर्जुन गुप्ता,संदीप सिंह व अरुण त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।