स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए कोरबा टीम का चयन 2 नवंबर को

कोरबा। रायपुर में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाली स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के लिए कोरबा जिले की टीम का चयन 2 नवंबर को होगा। चयन स्पर्धा एकलव्य स्पोट्र्स एरिना के डबल बैडमिंटन कोर्ट में सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि अंडर-15 एवं अंडर-17आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

इच्छुक खिलाड़ियों को चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए पहले एंट्री करानी अनिवार्य है। एंट्री में इवेंट का नाम, अपना नाम और जन्म तिथि के साथ 31 अक्टूबर शाम 5 बजे तक पंजीकरण कराना होगा।

एसोसिएशन ने सभी संबंधित आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ियों से चयन स्पर्धा में भाग लेकर जिला टीम में स्थान बनाने का आह्वान किया है।