जायसवाल समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु का मनाया प्राकट्य दिवस

कोरबा। सर्ववर्गीय जायसवाल कलार सभा ने कार्तिक शुक्ल सप्तमी को भगवान सहस्रबाहु का प्राकट्य दिवस स्थानीय जायसवाल कलचुरी भवन में मनाया। काफी संख्या में समाज के लोग यहां उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और आरती से हुआ। पूरा परिसर जय सहस्रबाहु भगवान के जयघोष से गूंज उठा। समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने कहा कि भगवान सहस्रबाहु पराक्रम के साथ-साथ संगठन, न्याय और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत रहे है। इसके अलवा समाज को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन का व्यापक सहयोग मिला है।

कार्यक्रम को संस्थापक कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मनोज पराशर व राजेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया।

जायसवाल युवा सभा के अध्यक्ष संजय जायसवाल व महिला मंडल की अध्यक्ष पल्लवी जायसवाल के द्वारा जयंती समारोह में बंधुओं का स्वागत किया गया। पोड़ीबहार की पार्षद श्रीमती चंद्रकली को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कटघोरा में समाज की मांग पर आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक नामकरण, गार्डन व प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया गया। इसी कड़ी में 9 नवंबर को रतनपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मलेन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा।

कार्यक्रम में अनिल जायसवाल,आशीष जायसवाल,रोशन जायसवाल,मनीष जायसवाल,भास्कर जायसवाल,राधा जायसवाल,मिथलेश जायसवाल,धमेंद्र जायसवाल,मधुसूदन जायसवाल,उमेश जायसवाल,अमरनाथ कौशिक,केबी कौशिक,विशाल जायसवाल,विजय जायसवाल ,प्रदीप जायसवाल,मनमोहन कौशिक,मनीष जायसवाल,जीवन जायसवाल,नितिन,डीपी जायसवाल,बाबू जायसवाल,अमर जायसवाल,शिव,हरीश डिक्सेना,सुनील,बबलू,जय, नरेंद्र, शौर्य, संदीप, अमित, राजेश, नारायण, नवधालाल, रौशन, आशीष, आराध्या, बजरंग, प्रतीक, आशीष, वीरेंद्र, रमेश, भुवनेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन पल्लवी जायसवाल ने किया।