कोरबा। बालकोनगर सेक्टर-2 के स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। बालकोनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के खतरों से अवगत कराया।
पुलिस ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनावश्यक मोबाइल उपयोग और सोशल मीडिया से दूरी बनाने की सलाह दी।
साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं का जिक्र कर चौकन्ना रहने पर जोर दिया। अभियान के तहत जनसामान्य को भी जागरूक करने की योजना है।
कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी के निर्देशन में एएसआई अजय सिंह, साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी और अन्य पुलिसकर्मियों ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

