कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव धूमधाम से जिले में मनाया जाएगा। घंटाघर ओपन आडिटोरियम परिसर में 2 से 4 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन की व्यापक तैयारी की जा रही है। यहां पर प्रादेशिक कलाकार अल्का चंद्राकर व दिलीप षडंगी यहां भक्ति गीतों से दर्शकों को झूमाएंगे तो देश के जाने-माने कवि अपनी रचनाओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
राज्योत्सव का शुभारंभ वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। बताया गया कि उत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में 2 नवंबर को शाम 7 बजे से जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी, 3 नवंबर को लोक गायिक श्रीमती अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 4 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें अरूण जैमिनी, हास्य कवि चिराग जैन,कवि शशिकांत यादव श्रद्धा शौर्य, देवेन्द्र परिहार, हीरामणी वैष्णव शामिल होंगे।
पहली बार कोरबा के लोग एक मंच पर अलग-अलग क्षेत्र के कलाकारों व कवियों की अद्भुत क्षमता के बारे में न केवल जानेंगे बल्कि प्रोत्साहित भी होंगे। इस आयोजन के लिए पर्याप्त बजट बनाया गया है ताकि एक स्तरीय कार्यक्रम हो सके।
बताया गया कि तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कलाकारों द्वारा देशभक्ति छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन की प्रस्तुति भी दी जायेगी।
कलेक्टर अजीत वसंत ने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठायें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

