उड़ान प्रोजेक्ट: तिलकेजा के 51 छात्रों ने अडानी पावर प्लांट के शैक्षणिक भ्रमण में सीखी बिजली उत्पादन की प्रक्रिया

कोरबा। उड़ान प्रोजेक्ट के तहत पीएम सेजेस तिलकेजा के 51 छात्र-छात्राओं ने अडानी पावर प्लांट पताढ़ी का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को आधुनिक बिजली उत्पादन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की गहन जानकारी दी गई।

प्लांट के प्रोजेक्ट अधिकारियों ने 660 मेगावाट यूनिट से बिजली उत्पादन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी), अग्निशमन विभाग सहित अन्य इकाइयों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया। अधिकारियों ने बिजली उत्पादन की तकनीक और सुरक्षा के सख्त मानकों पर विशेष बल दिया।

अडानी समूह ने भ्रमण को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बस, नाश्ता और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था रही। यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित रही। प्राचार्य एमआर श्रीवास के नेतृत्व में भ्रमण संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षक आरके पटवा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

प्राचार्य श्रीवास ने कहा, “सिलेबस आधारित औद्योगिक दौरा कराया ताकि छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान मिले। उन्होंने देखा कि कर्मचारी कैसे काम करते हैं और बिजली कैसे बनती है।”

छात्रों ने बताया, “पुस्तकीय ज्ञान अब जीवंत हो गया।

ऊर्जाधानी कोरबा में बिजली कैसे बनती है और देशभर में सप्लाई होती है, यह समझ आया।”

यह भ्रमण ऊर्जा उत्पादन की तकनीकी प्रक्रिया समझने का अनमोल अवसर साबित हुआ।