विधायक प्रेमचंद पटेल ने ब्राह्मण समाज के परशुराम भवन में 15.20 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

कोरबा। हरदी बाजार स्थित भाटापारा में छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज के परशुराम भवन परिसर में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत 13.20 लाख रुपये तथा जनपद निधि से 2 लाख रुपये के कुल 15.20 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

कार्यों में परशुराम भवन हेतु आहाता निर्माण (5 लाख), सतनामी भवन में पेवर ब्लॉक व सीसी रोड आदि शामिल हैं। पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन तथा सरपंच लोकेश्वर कंवर के कर-कमलों से भूमिपूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। पुरोहित एवं समाज उपाध्यक्ष रेखराम पांडेय ने विधिवत पूजन कराया।

समाज अध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर को आहाता निर्माण राशि उपलब्ध कराने पर धन्यवाद दिया तथा वर्तमान विधायक से मंच निर्माण हेतु राशि की मांग की।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने समाज के आग्रह पर मंच निर्माण हेतु 3 लाख रुपये की घोषणा की तथा पेयजल हेतु बोर खनन कराने का आश्वासन दिया। समाजजन ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संरक्षक अनिल पांडेय, कोषाध्यक्ष मदन गुरुद्वान, सचिव दिनेश गुरुद्वान, सहसचिव रमाकांत गुरुद्वान, मीडिया प्रभारी विनोद उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, योगेश मिश्रा, दिनेश बाजपेयी, अशोक मिश्रा, जतिन उपाध्याय सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।