पुलिस स्मृति दिवस पर अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में शस्त्र प्रदर्शनी व वाद- विवाद, छात्राओं ने रखे प्रभावी विचार

कोरबा। स्थानीय अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शस्त्र प्रदर्शनी व राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता की गई।

छात्राओं ने विषय के पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखें।

विषयवस्तु और प्रस्तुतिकरण के आधार पर दोनों वर्गों से विजेता और उप विजेता को पुरसकृत किया गया।

इस कार्यक्रम के जरिए छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक हथियारों की जानकारी प्रदान करना था। उन्होंने पुलिस के काम करने के अंदाज को गंभीरता से जाना। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी यहां पर किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगध्वज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी साइबर सेल प्रभारी, कॉलेज से प्राचार्य डॉ. एम. के. झा, उप-प्राचार्या श्रीमती किरण बाजपेयी, श्रीमती गौरी वानखेड़े (स्पोर्ट्स ऑफिसर) की उपस्थिति रही।