श्यांग-चिर्रा सड़क निर्माण जल्द होगा शुरू, 24गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी की सौगात

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों की सडक़ कनेक्टीविटी बेहतर करने के लिए सरकार की कोशिश जारी है। पिछले कई वर्षों से बहुप्रतिक्षित श्यांग-चिर्रा सडक़ का निर्माण बहुत जल्द होने जा रहा है। 9.35 करोड़ रुपए इस पर खर्च किए जा रहे है।

पिछले वर्ष इसका भूमिपूजन किया गया था। सडक़ का निर्माण होने से 24 से अधिक ग्रामों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान कुदमुरा-श्यांग मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों का भूमिपूजन किया। प्रशासन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस विषय पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इसी तरह रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुदमुरा से श्यांग मार्ग (लागत 935.44 लाख, लंबाई 12 कि.मी.) तथा कटघोरा विधानसभा के अंतर्गत उतरदा मंडी (बुढग़हनिया पारा) से रेंकी मार्ग (669.76 लाख, लंबाई 8 कि.मी.) का भूमिपूजन किया। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में खमारमुड़ा से भुकभुकी पारा मार्ग पर अंजननाला में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण (?120.37 लाख) भी स्वीकृत किया गया है।

इसके अलावा कटघोरा बायपास का सुधार भी कराया जाना है। जिले में प्रमुख रूप से झगरहा- कोरकोमा- पसरखत- चचिया मार्ग निर्माण के लिए 2980.75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

बताया गया कि जिला खनिज न्यास मद से सडक़ विकास के ये कार्य कराए जा रहे है। ऐसा होने से हजारों की आबादी को लाभ होगा। पक्की सडक़ें बनने से आवागमन में कम समय लगेगा और ईंधन की भी बचत होगी।