नए शिक्षक की नियुक्ति से चमका ग्रामीण स्कूल का भविष्य

कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय तराईमार विद्यालय में लंबे समय बाद एक नया शिक्षक तुलसीदास कौशिक की नियुक्ति से स्कूल में नई जान फूंक दी गई है। श्री कौशिक ने 5 जून 2025 को यहां जॉइनिंग ली और मात्र कुछ महीनों में ही बच्चों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित कर लिया है।

वर्तमान में स्कूल में 26 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर गरीब और आदिवासी परिवारों से हैं। पहले केवल एक शिक्षक होने से कक्षाएं अनियमित रहती थीं, लेकिन अब दो शिक्षकों की मौजूदगी से पढ़ाई-लिखाई में उल्लेखनीय सुधार आया है। नियमित कक्षाओं और शिक्षक की ऊर्जा से बच्चों में उत्साह बढ़ा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से दूरदराज के इलाकों में शिक्षा की रोशनी फैलेगी।