मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि,पगड़ी रस्म में हुए शामिल                           

कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित पगड़ी रस्म कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार, विशेष रूप से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल से मिलकर संवेदना प्रकट की और ढाढस बंधाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने कोरबा जिले के विकास और जनकल्याण के लिए सदैव कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता सभी के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।