रामपुर के दो युवा राठिया समाज का गौरव,मेडिकल कॉलेज में लहराया परचम,विधायक ने दी बधाई

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का पल है, क्योंकि राठिया समाज के दो होनहार युवा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। ग्राम एलांग के मनीष राठिया अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और ग्राम बांधापाली के मुकेश कुमार राठिया राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी उपलब्धि ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

रामपुर के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया ने दोनों मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, “शिक्षा विकास की कुंजी है। मनीष और मुकेश की सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है।

मैं क्षेत्रवासियों से अपील करता हूं कि अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ा सकें।”

विधायक ने दोनों छात्रों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया, जो मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल करने का सपना देखती है।