यमद्वितीया पर कायस्थ समाज ने की चित्रगुप्त पूजा, नेत्रदान की घोषणा से बनी मिसाल

कोरबा। दीपोत्सव के तीसरे दिन यमद्वितीया पर कायस्थ समाज ने कोरबा में अपने अराध्य देव चित्रगुप्त भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की। कृष्णानगर एसईसीएल स्थित चित्रगुप्त, शिव, हनुमान मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे पूजा और शाम 6 बजे संध्या आरती आयोजित हुई। इस अवसर पर समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में कायस्थ महासभा कोरबा के अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे, जबकि वरिष्ठ सदस्य एसएल माथुर, डीके कुदेसिया, मुकेश वर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, मिथलेश वर्मा और आकाश सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डीके कुदेसिया ने नेत्रदान और देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

उनकी अपील से प्रेरित होकर तुलसीनगर निवासी अजीत श्रीवास्तव के पुत्र राकेश श्रीवास्तव ने नेत्रदान की घोषणा की और भारत विकास परिषद के पोर्टल पर फॉर्म जमा किया।

कायस्थ समाज ने उनके इस कदम की सराहना की।

महासभा अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शत्रुघन प्रसाद श्रीवास्तव, भारत प्रसाद, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राजेश वर्मा (अलख), दिनेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव और विकास श्रीवास्तव ने योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन कायस्थ समाज कोरबा के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राशि श्रीवास्तव और आरती श्रीवास्तव ने किया।