कोरबा। कोरबा जिला बंग समाज ने एसईसीएल के सीआरसी क्लब में विजया सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया। विजयादशमी और दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं ने गायन, वादन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सचिव ने प्रतिवेदन पाठन कर समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

