राज्योत्सव के लिए सांस्कृतिक दलों और कलाकारों से 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा। कोरबा जिले में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों और कलाकारों से पंजीयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत और गायन में अपनी कला प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कोरबा में प्रविष्टि भरकर आवश्यक दस्तावेज जैसे सीडी, पेनड्राइव, गूगल फॉर्म में अपलोड या यूट्यूब लिंक सहित जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा की स्टेनो शाखा से संपर्क किया जा सकता है।