विधायक प्रेमचंद पटेल ने सिरबिदा और सलोरा पंडरीपानी में सीसी रोड व आंगनबाड़ी भवन का किया भूमिपूजन

कोरबा। ग्राम पंचायत सिरबिदा और सलोरा पंडरीपानी में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने सीसी रोड एवं आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर सरपंच पूर्णिमा कंवर, पंचगण, मितानिन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में इन परियोजनाओं के महत्व को सराहा।