कोरबा। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की राह को आसान किया है। स्वदेशी अभियान के तहत कोरबा प्रवास पर आए अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता और कर सरलीकरण इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प 2014 से लागू है और इसके दुरगामी परिणामों को लेकर वे आशान्वित हैं। स्वदेशी अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से हुई और इसका समापन 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा।
अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और वोकल-फॉर-लोकल के संदेश को व्यापक बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथयात्रा चल रही है। उन्होंने जीएसटी में बदलाव और कई चीजों को इसके दायरे से बाहर करने के सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य जनता को राहत देना है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी और पूर्व महापौर जोगेश लांबा भी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

