कोरबा। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का जो विराट संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उसी दिशा में आत्मनिर्भर भारत अभियान निरंतर मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कोरबा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने यह बात कही।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन सहित अनेक वरिष्ठ जनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अमर अग्रवाल ने कहा कि हम सभी आज स्वदेशी संकल्प के लिए एकत्रित हुए हैं। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। स्वदेशी अपनाना हमारे कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सम्मान है।
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने आम जनमानस की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए इसे एक अभियान का रूप देने पर बल दिया।
आशीर्वाद प्वाइंट, टीपी नगर कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, लक्की नंदा, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री विवेक मार्कण्डेय, अजय दुबे, अजय कंवर, सतीश झा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

