सर्वसमाज के लिए विकास का नया अध्याय: विधायक फूल सिंह राठिया ने नोनबिर्रा और करतला में किया समुदायिक भवनों का भूमि पूजन

कोरबा/रामपुर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने सर्वसमाज के विकास और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने ग्राम पंचायत नोनबिर्रा और करतला में दो समुदायिक भवनों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया।

इन भवनों के निर्माण से सामाजिक एकता को बल मिलेगा और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ग्राम पंचायत नोनबिर्रा में मुसलमान समाज के लिए समुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच पति रतन सिंह राठिया, उपसरपंच जयलाल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अहमद हुसैन, मो. शहिद, चांद खान, इस्माईल खान, कलीम खान, अब्दुल वाहब, मो. अरमान, मो. सुल्तान, इब्राहिम मेमन, महबूब खान, मदन लाल श्रीवास, शीतल प्रसाद, शाफे खान और अज़ीम खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसी तरह, ग्राम पंचायत करतला में चौहान (गाड़ा) समाज के लिए समुदायिक भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान सरपंच पुत्र देवेंद्र राठिया, उपसरपंच अंकित राय, चौहान समाज अध्यक्ष धजा राम चौहान, विधायक प्रतिनिधि कन्हैया चौहान, पांचों बाई चौहान, गजेंद्र यादव, कुमार यादव, छहुरा यादव, शिव यादव, रमला बाई चौहान, रामेश्वर चौहान, भानू चौहान, राम साय, सत्यनारायण, दुबराज सिंह चौहान और नगीता बाई सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

दोनों ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों का कहना है कि समुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को आयोजित करने में सुविधा होगी, साथ ही विभिन्न समुदायों के बीच एकता और भाईचारा मजबूत होगा।

विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि यह पहल सर्वसमाज के विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।