नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू, पंडित जनार्दन ने बताया देवी भागवत का महत्व

कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में बुधवार से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भूपेंद्र सिंह पवार और विंध्यवासिनी पवार द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कथा वाचन का दायित्व आचार्य पंडित जनार्दन प्रसाद दुबे ने संभाला। पहले दिन घट स्थापना के साथ कथा शुरू हुई।

पंडित दुबे ने देवी भागवत के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए हयग्रीव अवतार और कौरव-पांडव उत्पत्ति की कथा सुनाई।

यह महोत्सव 30 अक्टूबर को गीता पाठ, तुलसी वर्षा और ब्राह्मण भोज के साथ सम्पन्न होगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा में शामिल हो रहे हैं।