आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, परिवारों को मिला सहारा
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गुरुवार को सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती संगीता श्रीवास्तव को सहायक ग्रेड-3, अमरजीत राठौर को स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा श्रीमती शशि माली एवं श्रीमती मनीषा बिंझवार को भृत्य पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों के निकट संबंधियों का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। शासकीय नियमों के तहत परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा देना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन-यापन कर सकें। नियुक्ति मिलने पर सभी आश्रितों ने निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

