जिला स्तरीय किसान मेला: सरकार की योजनाओं से रूबरू हुए किसान

कोरबाछत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कोरबा के ओपन ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित किया गया। इस मेले में किसानों को सरकार द्वारा उनके हित में संचालित योजनाओं और नवीन कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयोजन में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, सभापति सुष्मिता अनंत, और जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया बतौर अतिथि उपस्थित थे।

इस दौरान विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकों, और सरकारी सहायता के बारे में बताया गया। साथ ही, किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री का वितरण भी किया गया।

मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह, कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डीके तंवर, उपसंचालक कृषि डीपीएस कंवर, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान हितग्राही, और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

किसानों ने मेले में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और आधुनिक खेती की तकनीकों को समझा। यह आयोजन किसानों और सरकार के बीच संवाद का एक प्रभावी मंच साबित हुआ, जिसने कृषि क्षेत्र में प्रगति और जागरूकता को बढ़ावा दिया।