रजकम्मा में उत्साहपूर्वक मनाई गई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट की परंपरा निभाई

कोरबा।दीपावली के पावन पर्व के अंतर्गत कोरबा के चैतमा रजकम्मा में गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। स्थानीय समुदाय ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की और सामाजिक एकता का परिचय दिया।

आयोजन में भगवान गोवर्धन को समर्पित पूजा के साथ-साथ अन्नकूट की परंपरा का पालन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न किया, जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण था।

कार्यक्रम में मनोज चौहान श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, सत्यनारायण पैकरा निलेश यदु दिलेश्वर आदिले,अनिल गुप्ता,इस्तेहार खान,कृष्णा कश्यप,एकनाथ बंजारे, दिलहरन कश्यप, लखन कश्यप, श्रीमती जीवन बाई कंवर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन दीपावली के उत्सवी माहौल को और भी रंगीन बनाने में सफल रहा। समुदाय ने मिलकर परंपराओं को जीवंत रखते हुए एकता और भक्ति का संदेश दिया।