आकर्षी कश्यप ने चेक ओपन में जीता कांस्य पदक, एनटीपीसी  के समर्थन से रचा इतिहास

कोरबा।एनटीपीसी कोरबा की समर्थित बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने चेक ओपन इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

टूर्नामेंट में आकर्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। डेनमार्क की मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रोमांचक मुकाबला 20-22, 21-13, 13-21 के स्कोर से समाप्त हुआ।

आकर्षी ने कहा, “यह टूर्नामेंट मेरे लिए सीख और अनुभव का खजाना रहा। हर मैच ने मुझे मजबूत बनाया।” वह अब चेक गणराज्य में राष्ट्रीय टीम के साथ एक सप्ताह का प्रशिक्षण लेंगी और फिर जर्मनी में हायलो सुपर 500 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

उन्होंने एनटीपीसी कोरबा का आभार जताते हुए कहा, “यह समर्थन मेरी सफलता की नींव है। मैं देश के लिए और पदक लाने का संकल्प लेती हूँ।”