कोरबा। श्री पार्श्वनाथ जैन गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में जिला जेल परिसर में गोवर्धन पूजा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा, कोषाध्यक्ष पारस जैन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी और समिति सदस्य प्रदीप कोचर अपनी पुत्री मुस्कान कोचर के साथ शामिल हुए।
समिति सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की और गौ माताओं को खिचड़ी खिलाकर सेवा कार्य किया। जेल परिसर में श्रद्धा व भक्ति का माहौल रहा।
अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा ने कहा कि समिति हर वर्ष धार्मिक-सामाजिक कार्यों के साथ गौ सेवा के कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना मजबूत हो।
कार्यक्रम के समापन पर गौ माता की आरती उतारी गई, सभी के कल्याण की कामना की गई और जेल प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















