कोरबा। जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की पदस्थापना के लिए तत्काल प्रभावी आदेश जारी किया है।
इस आदेश के तहत जनपद पंचायत कटघोरा में विकास विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत खगेश कुमार निर्मलकर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोरबा के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। श्री निर्मलकर आगामी आदेश तक कोरबा जनपद के CEO के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आदेश के बाद खगेश कुमार निर्मलकर ने पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अब वे कोरबा जनपद के अंतर्गत ग्रामीण विकास योजनाओं, पंचायत राज व्यवस्था, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कलेक्टर अजीत वसंत की इस पहल से जनपद स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















