कोरबा। गेवरा प्रीमियर लीग सीजन-5 का फाइनल क्रिकेट मुकाबला 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गेवरा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी जंग में प्रगति लायंस और यंग राइजिंग स्टार की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
खेल प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मैच के बाद विशेष अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
समिति ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















