निष्क्रिय खातों और दावों के लिए 24 अक्टूबर को मेगा कैंप

कोरबा।वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), भारत सरकार के निर्देशानुसार, 10 वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय बैंक खातों, बीमा दावों, एसबीआई लाइफ दावों, और म्यूचुअल फंड दावों के भुगतान के लिए दावेदारों,उनके उत्तराधिकारियों या नामित व्यक्तियों को चिह्नित कर राशि हस्तांतरित की जाएगी।

इसके लिए 24 अक्टूबर को कोरबा में घंटाघर से बुधवारी के बीच सियान सदन भवन में एक मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस कैंप में जनसामान्य, वित्तीय संस्थानों और शासकीय खातों से संबंधित 10 वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय खातों, बीमा दावों, एसबीआई लाइफ बीमा दावों, और म्यूचुअल फंड दावों को स्वीकार किया जाएगा। संबंधित व्यक्तियों और शासकीय संस्थानों से इस मेगा कैंप का लाभ उठाने की अपील की गई है।