कोरबा। एसईसीएल गेवरा और कुसमुंडा क्षेत्र के भू-विस्थापितों ने शोषण का आरोप लगाते हुए भिलाई बाजार और कुसमुंडा मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि 23 अक्टूबर को गेवरा खदान में कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कुसमुंडा सीजीएम कार्यालय के सामने दीप जलाकर दीपावली मनाई और कहा कि उनकी शिकायतें प्रबंधन से हैं, लेकिन परंपराओं को निभाने के लिए उन्होंने गेट के सामने ही दीपावली मनाई।
भू-विस्थापितों का आरोप है कि अधिग्रहित भूमि के बदले लंबित रोजगार, प्रत्येक छोटे खातेदार को रोजगार और सभी विस्थापितों को बसावट की मांग पूरी नहीं की जा रही। उनका कहना है कि अधिकारी हेकड़ी दिखा रहे हैं, जिसके विरोध में उन्होंने खदान बंद करने का फैसला लिया है।
प्रदर्शन में दामोदर श्याम, रेशम यादव, होरी, कृष्णा, दीपक साहू, रमेश दास, गुलाब दास, प्रशांत झा, बिमल दास, पवन, प्रकाश, हीरा सिंह, सतीश, कैलाश, देवलाल चंद्रा, राधेश्याम, पवन सहित अन्य शामिल थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















