शोक: कन्हैया भाई चौहान का निधन,आज अंत्येष्टि

कोरबा। गांधी चौक निवासी व जलाराम भोजनालय के संचालक त्रिभुवन चौहान के छोटे भाई कन्हैया चौहान (67 वर्ष) का 22 अक्टूबर को अस्वस्थता के कारण दुखद निधन हो गया। स्व. नरसिंह चौहान के पुत्र कन्हैया चौहान पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। वे अपनी पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे घनश्याम चौहान और खुशाल चौहान के भाई थे। उनकी अंतिम यात्रा 23 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे गांधी चौक स्थित जलाराम भोजनालय निवास से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा।