कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा गेरवाघाट स्थित आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में दीपावली के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, बीके रुक्मणी, और बीके बिंदु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, पुष्पगुच्छ भेंट और तिलक के साथ हुई। बीके बिंदु ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व को समझाया।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज के युग में जब लोग बाहरी सुखों की खोज में भटक रहे हैं, ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाएं यह सिखाती हैं कि सच्ची खुशी अंतर्मन की शांति में निहित है। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह संस्था समाज के हर वर्ग में आध्यात्मिकता, नैतिकता और आत्म-संयम के दीप जला रही है।
सेवा केंद्र संचालिका बीके रुक्मणी ने बताया कि दीप का अर्थ है आत्मा, जो परमात्मा के ज्ञान से प्रकाशित होती है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का सच्चा संदेश है कि हम अपने आत्मिक स्वरूप को पहचानें और परमात्मा से योग लगाकर जीवन में शांति, प्रेम व पवित्रता के दीप जलाएं।
कार्यक्रम में कन्याओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने समारोह में उत्साह बढ़ाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















