कोरबा।दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिटियाखार निवासी शहीद संजय श्रीवास के परिजनों से दीपका थाना स्टाफ ने दीपावली के अवसर पर मुलाकात की।
पुलिस कर्मियों ने शहीद की माता दुर्गा बाई श्रीवास को मिष्ठान और श्रीफल भेंट कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने शिष्टाचारपूर्वक परिवार के कुशलक्षेम की जानकारी भी ली।
संजय श्रीवास, तीन भाइयों में मंझले, ने दिसंबर 2001 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था।
रुड़की में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे भटिंडा में तैनात थे, जहां सितंबर 2013 में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।
यह कार्यक्रम थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक खगेश राठौर, निर्मल सिंह सिदार और महिला कांस्टेबल उपस्थित थीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















