कोरबा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा कोरबा नगर और जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों और पार्षदों के साथ ढेंगुरनाला सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
नगर निगम ने कर्मचारियों को घाटों की सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि त्योहार से पहले सभी तैयारियां पूर्ण हो सकें।
महापौर ने बालको नगर मार्ग स्थित एक छठ घाट का निरीक्षण पार्षद चंद्रलोक सिंह और वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी डॉ. संजय तिवारी के साथ किया, जहां तकनीकी संसाधनों से घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई गई।
महापौर और पार्षद ने बताया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
कोरबा और उपनगर क्षेत्र के 36 छठ घाटों पर यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पहले केवल पूर्वांचल में प्रचलित यह पर्व अब देश-विदेश की पवित्र नदियों और समुद्र तटों पर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कोरबा और आसपास के बाजारों में एक-दो दिन में छठ पूजा की सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















