64 लाख की लागत से सतनाम प्रांगण में बनेगा भव्य डोम, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया भूमिपूजन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को सतनाम प्रांगण में 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भव्य और विशाल डोम का भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से होगा।

मंत्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले समाज के वरिष्ठजनों से चर्चा के दौरान उन्होंने सतनाम प्रांगण में डोम निर्माण का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घासीदास और जैतखंभ की पूजा-अर्चना कर नगर की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में कोरबा सतनामी कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ।

इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, एम.आई.सी. सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद प्रेमलता बंजारे, सरोज महिलांगे, सुशील गर्ग, के.के. लहरे, आर.के. खाण्डे, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, नारायण लाल कुर्रे, यू.आर. महिलांगे, मीना लहरे, सुकृत कुर्रे, पुष्पा आदिले, एस.डी. दीवान, अंकित पाटले, सरजू अजय, रमाशंकर साहू, विजय गुप्ता, सुनीता पाटले, बरखा कुर्रे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।